फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखता है-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखता है
विज्ञापन

जानसठ। वन विभाग की ओर से तहसील प्रांगण में कैंप लगाकर सात हजार पौधे किसानों को वितरित किए। कैंप का उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार ने करते हुए कहा कि पेड़ लगाकर ही प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील प्रांगण में वन विभाग द्वारा कैंप लगाकर पौधा वितरण का आयोजन किया गया। पौधा वितरण कैंप का उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को अपने खेत पर फलदार वृक्ष व छायादार पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने में अपना सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति को भी एक एक पौधा लगाना चाहिए, तभी मनुष्य का जीवन ही सुरक्षित रह सकता है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाकर फलदार, छायादार सात हजार पेड़ किसानों को बांटे गए। कैंप में बीडीओ विजय प्रताप यादव, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, अधिवक्ता नाहर सिंह टिकोला, दीपेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें