फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम महोत्सव में छाया पुरकाजी का योगी आम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुरू हुए दो दिवसीय आम महोत्सव में पुरकाजी के बागवान द्वारा प्रदर्शित की गई आम की ‘योगी’, अंगूरदाना और चितला प्रजाति ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों का मन मोह लिया। उक्त प्रजातियों की बदौलत आम महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि आम महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल पर आम की 60 प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया था। इनमें मुख्यत: दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, गुलाब जामुन, बाम्बेग्रीन, आम्रपाली, टामी एटकिन, शाने हिंद, बादशाह पसंद, बेगम पसंद, योगी, अंगूरदाना व चितला आदि प्रजातियां शामिल थीं। उन्होंने बताया कि आम की योगी, अंगूरदाना व चितला प्रजातियों को मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों की भरपूर सराहना की गई। इन्हीं प्रजातियों की बदौलत महोत्सव में मुजफ्फरनगर के स्टाल को प्रथम स्थान मिला। उन्होंने बताया कि पुरस्कृत की गई तीनों प्रजातियों के आम पुरकाजी क्षेत्र के किसान संजय वर्मा द्वारा तैयार किए जाते हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान संजय वर्मा को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें