फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी सागर को इनाम में मिली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी सागर को इनाम में मिली साइकिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सोहंजनी तगान नंबर दो में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र खोज प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले कक्षा पांच के छात्र सागर पुत्र श्रवण को शिक्षकों ने पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। शैक्षिक गतिविधियों में संस्था का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी अभिनंदन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीश त्यागी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधान रुचि त्यागी एवं नीशू त्यागी ने भोजन माताओं को सम्मानित किया। कक्षा में पहले तीन स्थानों पर रहे बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एनपीआरसी सुभाष चंद, जितेंद्र नाथ त्यागी, मेहरचंद त्यागी, चंद्रभान, श्याम सिंह, दिनेश कौशिक, संदीप कुमार, सत्यवान, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश किया
भोपा। न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देश भक्ति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटमुझेडा के न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह का शुभारंभ संस्था चेयरमैन विनय कुमार, डायरेक्टर केके आनंद, प्रबंधक दुष्यंत त्यागी, प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत से लक्ष्य हासिल करें। साक्षी, नैना, ज्योति, प्रीति, वर्षा, सपना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। मेधावी पुरस्कृत बच्चों में आस्था, शगुन, विपाशा , मनप्रीत कौर, सूयश शर्मा, इकमजौत कौर, वैष्णवी, रिया, वंशिका, तनवी, तनु तोमर, वंशिका चौधरी, अमृत सिंह, विख्यात, पल्लवी, कार्तिक, अब्दुल असद, अक्ष पाल, आराध्या शर्मा, महकदीप, भव्या, शुभ मानवी, गुंजन, कैफ, खुशी, विधि, इकरा, आरव, मानवी, नव्या,गुंजन, संभवी, इकरा शामिल रहे। इंदू, नीलम गोयल, कपिल देव, पंकज त्यागी, अमरजीत कौर, राजेश्वरी त्यागी, रीना चौधरी, संगीता, गार्गी चौधरी, मीना त्यागी, जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें