फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में दो बच्चे अनिवार्य करने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में बुधवार को परिवार में दो बच्चे अनिवार्य करने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। पीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन मनोज गिरी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे सदस्यों ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। मनोज ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा देश में टू चाइल्ड पॉलिसी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देशव्यापी प्रदर्शन के तहत यहां ज्ञापन सौंपा गया है। प्रधानमंत्री से देश में सभी परिवारों के लिए दो बच्चे अनिवार्य करने का कानून लाने की मांग की गयी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी देश की बर्बादी का मुख्य कारण बनी है। टू चाइल्ड पॉलिसी लागू होने से देश की अनेक समस्याओं का भविष्य में समाधान हो जायेगा। मौके पर मनोज गिरी, संजीव चौहान, कुलदीप सिंह, अनिल धीमान, दीपक कुमार, नवीन सिंह, विश्वदीप, शलभ तोमर, आलोक शर्मा, अमित काकरान, दिनेश आर्य, सोमप्रकाश आर्य, नीरज शर्मा, संजय कुमार, रविंद्र पाल, सतीश मलिक, श्रीमोहन तायल, शेरपाल सिंह, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें