फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम में एबीवीपी निर्विरोध जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का पैनल निर्विरोध चुनाव जीत गया। विजयी नेताओं का ढोल-नगाड़ों से स्वागत हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का पैनल निर्विरोध चुनाव जीत गया। छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निखिल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राहुल तोमर, महामंत्री पद पर सोनित कुमार, संयुक्त सचिव पद पर नवनीत खरे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला पंचायत में सभी छात्र नेताओं का स्वागत किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में निर्विरोध जीत पर उत्साह नजर आया। संयुक्त क्षेत्रीय प्रमुख सुनील वार्ष्णेय ने कहा कि जिस प्रकार छोटूराम डिग्री कॉलेज में पूरे पैनल ने निर्विरोध जीत दर्ज की और डीएवी डिग्री में कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। इसी प्रकार सभी कॉलेजों में एबीवीपी जीत दर्ज करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो के रोहन त्यागी, भाजपा नेता अर्जुन तोमर, विनोद चौहान, अजय सागर, अनमोल शुभम, जिला संयोजक एबीवीपी राहुल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, गौरव पंडित, अश्वनी सहरावत, कुलदीप सहरावत, विजय मुंडे, गौरव पंवार, सुमित मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें