फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादिम उल हुज्जाज भरवाएगी हज के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2017-18 के लिए हज फार्म खोल दिए हैं। इस बार नवंबर माह से ही फार्म भरवाए जा रहे हैं। साथ की कमेटी ने हज के नियमों में बदलाव भी किया है। इसको शहर की खादिम उल हुज्जाज कमेटी ने मीटिंग कर हज फार्म भरवाने से लेकर हज मोमिनों की परेशानियों को दूर करने के लिए विमर्श किया है।
विज्ञापन

लद्दावाला में हुई सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि शहर से हज पर जाने वाले लोगों हज फार्म कमेटी भरवाएगी। जिसके लिए हाजियों का मस्जिद चौड़ी गली लद्दावाला में ट्रेनिंग कैंप लगाए जाने का निर्णय लिया गया। यह ट्रेनिंग पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है। कमेटी ने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया और प्रदेश स्तर से होने वाले प्रत्येक बदलाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभा की अध्यक्षता हाजी तुफैल सैफी और संचालन हाजी नसीर अहमद ने किया। इस दौरान हाजी सुलेमान सिद्दकी, इरशाद अहमद (डॉ. सम्राट), हाजी अनीस चौधरी, सलीम अब्बासी, शाहबाद अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, हज सलाहकार इरशाद इलाही ने विज्ञाप्ती जारी की है। जिसमें कहा गया है कि हज पर जाने वाले लोगों केा डॉ अबरार इलाही के क्लीनिक पर फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदक को आधार कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें