फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य बने धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के कृषक समृद्धि आयोग में भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक को भी सदस्य बनाया गया है। आयोग वर्ष 2022 तक प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने पर विचार करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोग के अध्यक्ष होंगे, जबकि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और नीति आयोग के मेंबर प्रो. रमेशचंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त को आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक भी आयोग के सदस्य बनाए गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त आरपी सिंह ने कृषक समृद्धि आयोग के गठन को लेकर सरकारी आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि आयोग साल 2022 तक प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें