खतौली। हाईवे पर शनिवार सुबह कई वाहन आपस में आगे पीछे भिड़ गए। जिसमें कार सवार तीन घायल भी हो गए। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर ट्रक के सामने अचानक गाय का बछड़ा आ गया। चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर ट्रक को रोक दिया। इस दौरान हाईवे पर तेज गति से आ रहे करीब आधा दर्जन वाहन आपस में आगे पीछे भिड़ते चले गए। वाहनों की भिड़ंत में कार सवार रुड़की निवासी सतीश पुत्र राजेश व उसके दो भाई नीरज, राहुल घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाया।