फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना मिल का पेराई सत्र शुरु हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना मिल का गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सुनील कुमार ने विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचारण के बीच मिल की मुख्य गन्ना चेन का बटन दबाकर किया।
विज्ञापन

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के मिल परिसर में कार्यक्रम हुआ। ओमपाल चौहान व घनश्याम पांडे ने हवन यज्ञ वैदिक मंत्रोचारण के बीच यज्ञ में आहुति दिलवाई। मुख्य अतिथि और मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे, भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल आदि ने आहुति डाली। प्रथम बैल बुग्गी लाने वाले गांव भेड़ाहेड़ी के किसान राजवीर यादव व ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए गांव धीराहेड़ी के किसान प्रधान वेदपाल को मुख्य अतिथि ने तिलक कर मुंह मीठा कराया। पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान देवेंद्र चौधरी, मुमताज चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, राजीव चेयरमैन, रजत डायरेक्टर, बिन्नू राठी, योगेश शर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, प्रधान सुक्रमपाल, संसार सिंह, धर्मपाल राठी, रविंद्र चौधरी सतेंद्र प्रधान, बाबूराम, ब्रजपाल डायरेक्टर, मोनू चौधरी, गुड्डू, नरेंद्र चौधरी, धीरसिहं शास्त्री, रामपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें