फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग कंधों से हटेगा काम का बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों के कंधों से हटेगा काम का बोझ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग कंधों से काम बोझ हटाने की तैयारी में है। 50 साल की उम्र वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें से अनफिट कर्मचारियों को रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसको लेकर आला अधिकारियों ने सीएचसी-पीएचसी से ब्योरा मांगा है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में पचास की उम्र वाले कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। इसके बाद जांच होगी। कर्मचारी कार्य करने में अक्षम होंगे, उन्हें विभाग के अधिकारी नोटिस देकर रिटायरमेंट कर सकते हैं। आदेश पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है, जिसके चलते बुजुर्ग कंधों से काम का बोझ कम होगा। जिलेभर से कर्मचारियों की उम्र का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। आंकड़ा पूरा होने के बाद कर्मचारियों की गोपनीय रुप से जांच पड़ताल होगी। कार्य और स्वास्थ्य रूप से अनफिट कर्मचारियों के हाथ से काम की जिम्मेदारी वापस ली जाएगी। इन्हें विभाग रिटायरमेंट देकर घर की राह पकड़ाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर तमाम कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा गया है। सूची आने के बाद कर्मचारियों की जांच होगी। कार्य करने में कमजोर कर्मचारियों के बारे में शासन के निर्णय के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें