फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कट बंद, लगाना पड़ेगा अधिक चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडरों के सभी कट बंद, वन-वे हुआ मार्ग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। शहर में कांवड़ियों का आना-जाना शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रशासन ने रुड़की रोड के अस्पताल से लेकर शिव चौक तक सभी कट बंद करा दिए हैं। इससे लोगों को मुसीबत हो गई। गंतव्य को जाने के लिए नागरिकों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, शिव चौक पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।
श्रावण के पहले सोमवार से कांवड़ियों ने जल उठा लिया है। जो शिवरात्रि पर्व तक कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ेंगे। शिवभक्तों की शहर में एंट्री रामपुर तिराहे से प्रारंभ होती है। इनके लिए मुख्य सड़क रुड़की रोड है। इसी मार्ग से अधिकांश शिवभक्त गुजरते हैं। जिसके चलते प्रशासन ने रुड़की रोड को बैरीकेडिंग कराकर सुरक्षित किया है। मार्ग पर पड़ने वाले सभी कट बंद कर दिए गए हैं। यहां तक अंसारी रोड से आने वाले चौक को भी बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के सामने कट खोला गया, जबकि शिवचौक पर भी यातायात व्यवस्था वन-वे कर दी गई है। मार्ग की स्ट्रीट लाइटों को सही करने के लिए पालिका कर्मचारी लगे हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत अधिकारियों ने कमर कस ली है। ट्रांसफार्मरों की भी बैरीकेडिंग की गई है। कट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य को जाने के लिए अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। अब यह व्यवस्था 21 जुलाई तक लागू रहेगी। उधर, शिव चौक पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां से अस्पताल तिराहा, मदनी चौक, शिव चौक, कच्ची सड़क कब्रिस्तान, सहारनपुर बस स्टैंड, वहलना पुलिस चौकी, शामली रोड पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पल-पल कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें