कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू
खतौली। नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। उनका कहना था कि एसीपी/सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान बकाया पीएफ 16 माह एवं 2014-15 का बोनस, कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान, चार महंगाई भत्तों की किस्त आदि का भुगतान पालिका चेयरमैन द्वारा नहीं किया गया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, रामकिशन, संतलाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, रामपाल सिंह चौहान, रवि कुमार, शहजाद उमर, प्रतिभा, दयावती आदि मौजूद रहे।