फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 18 श्रमिक घायल, चार गंभीर

विज्ञापन
जानसठ में गाड़ी पलटने से घायल मजदूर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सड़क हादसे में 18 श्रमिक घायल, चार गंभीर
विज्ञापन

जानसठ। मुंबई (महाराष्ट्र) से लौटे जिला बिजनौर निवासी 18 श्रमिक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। चार मजदूरों की हालत गंभीर है, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के चांदपुर, कोतवाली नहटौर के रहने वाले 22 लोग मुंबई में मजदूरी करते हैं। मुंबई में कोरोना वायरस की महामारी फैलने की आशंका को लेकर ये सभी मजदूर रविवार को मुंबई से देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर इन मजदूरों ने बिजनौर में अपने घरों में जाने के लिए पिकप किराये पर की। पिकप में बैठकर सभी मजदूर बिजनौर के लिए चले। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव चितौड़ा व कवाल के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के पलटने से उसमें सवार मजदूर साजिम पुत्र अजमत व फरमान पुत्र फुरकान निवासी गंगा झालू, थाना कोतवाली, बिजनौर, मोहम्मद आलम व सानू पुत्र जहीरुद्दीन निवासी महमूदपुर थाना कोतवाली, सादाब पुत्र सुकुर नटौर, रिहान पुत्र इकरार निवासी आंखेड़ा बिजनौर, मोहम्मद इस्माइल पुत्र यामीन निवासी कोतवाली देहात, आजम पुत्र हारुन, हारुन पुत्र हस्सूददीन व मोहम्मद अनस पुत्र हारुन निवासी तुममापुर नगीना बिजनौर, मोहम्मद उमर पुत्र अली हसन, महबूब अली पुत्र मुन्ना निवासी कोतवाली, इस्तयात पुत्र अशफाक, अब्दुल्ला पुत्र इस्तायात व सुभान पुत्र समसुद्दीन निवासी स्यालीपूर कोटला बिजनौर, फहीद पुत्र जरीफ निवासी चांदपुर बिजनौर, अरशद पुत्र तौफीक निवासी तेलली नगला कस्बा चांदपुर बिजनौर व गौरव पुत्र वीर सिंह निवासी कोतवाली सहित 18 मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान मजदूरों की चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अब्दुल्ला, साजिम, मोहम्मद उमर, महबूब अली को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।

जानसठ में गाड़ी पलटने से घायल मजदूर।- फोटो : KHATAULI

जानसठ में गाड़ी पलटने से घायल मजदूर।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें