फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सदर, बुढ़ाना और शाहपुर में 173 जोड़ों का विवाह कराया

विज्ञापन
शाहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दंपतियों को शुभाशीष देते अतिथि व सामान दे
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर, बुढ़ाना और शाहपुर में सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। 173 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जबकि पंजीकरण के बावजूद 11 जोड़े शादी समारोह में नहीं पहुंचे।
शहर के सनातन धर्म सभा भवन के एक ही पंडाल में एक ओर मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। दूसरी तरफ मंत्रोच्चारण के उपरांत हिंदू युगलों का विवाह कराया। इनमें 11 हिंदू और 30 मुस्लिम कन्या योजना के पात्र माने गए। मंगलवार को 37 कन्या और उनके परिजन ही विवाह के लिए पहुंचे थे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

- बुढ़ाना में विवाह के बंधन में बंध गए 79 जोड़े
बुढ़ाना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 79 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। कस्बे के बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को आयोजन हुआ।
हिंदू समाज के 59 और मुस्लिम समाज के 20 जोड़े शामिल रहे। पंडित नितिन शर्मा, प्रभात कौशिक व आशुु कौशिक ने मंत्रोच्चारण कर विवाह करवाया। बुढ़ाना के मौलाना मुनव्वर हसन ने मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह करवाया। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, नियम पंवार, सुरेंद्र सहरावत व सतपाल सहरावत मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 86 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। सात जोड़े विवाह समारोह में नही पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

- शाहपुर में 57 जोड़ों का कराया विवाह
शाहपुर। कस्बे के बैंक्वेट हॉल में 57 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 52 हिंदू और पांच मुस्लिम युगल शामिल रहे। ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, बीडीओ राजीव कुमार व प्रधान प्रवेज आलम अतिथि रहे। एडीओ समाज कल्याण सत्येंद्र कुमार, लेखाकार सुनील त्यागी, प्रधान मोनू सैनी, जोनू त्यागी, जसवंत सिंह बालियान, नीरज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें