बुड़ीनाकलां में राजकीय इंटर कॉलेज की नींव रखी गई
तितावी। बघरा ब्लाक के गांव बुडीनाकलां के निवासियों को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। कॉलेज का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, चरथावल विधायक विजय कश्यप और जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने संयुक्त रूप से किया।
सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि देश व प्रदेश का विकास कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बुडीनाकलां को राजकीय इंटर कालेज भाजपा सरकार की तरफ से एक तोहफा है, जो कि जल्द ही निर्माण होकर इस क्षेत्र के लोगों को मिल जाएगा। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य व उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। राजकीय इंटर कालेज अनुमानित तीन करोड़ छियासठ हजार रुपये की लागत में तैयार होगा। शासन ने 11 महीने के कार्यकाल में कालेज निर्माण कराने के आदेश दिए हैं। कार्यक्रम संयोजक धीरज लाटियान ने आभार जताया। सुदेश पवांर, सतेंदर, मनोज प्रधान, सुनील लटियान, रिहान प्रधान, अशोक मलिक, इकरामुद्दीन, विकास, राजीव, चीनू, आसिफ प्रधान, ओमपाल, छोटू, भगतसिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह ने और संचालन प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने किया।