फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व भैंसे फिसलने से किसान तथा कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा चिकना पदार्थ
विज्ञापन

मोरना। कैंटर चालकों की लापरवाही के चलते ओवर फ्लो हुए कैंटरों से शुकतीर्थ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चिकना पदार्थ चारों ओर बिखर गया। बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। चीनी मिल में भैंसा बुग्गी ले जा रहे किसानों के भैंसें फिसलने से ग्रामीणों ने कैंटरों को रोककर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क को साफ कराकर ग्रामीणों को शांत किया।
भोपा क्षेत्र के चीनी मिल मोरना के पास मुजफ्फरनगर मार्ग पर रविवार दोपहर सफेद रंग का चिकना पदार्थ फैल जाने से सड़क चिकनी हो गई। इस दौरान आग से जलकर घायल हुए पीड़ित को बाइक द्वारा गंगदासपुर गांव ले जा रहे लोग गिरकर घायल हो गए। आग से झुलसा व्यक्ति को भी चोटें आई। वहीं, मोरना की ओर से जा रहे विवेक और उसकी पत्नी आकृति भी बाइक फिसलने से गिर पड़े, जिनको हल्की चोटें लगी। मंडावर जा रहे बाइक सवार इशान, सन्नी भी गिरकर कर घायल हो गए। मिल में गन्ना लेकर जा रहे किसानों के भैंसें भी फिसलने लगे। इस पर किसानों ने टैंकरों को रोककर हंगामा काटते हुए पुलिस से टैंकर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोरना चौकी प्रभारी जोगेंद्रपाल ने टैंकर चालकों से घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को साफ कराया तथा आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने बताया कि मुझेड़ा स्थित पेपर मिल से चिकना पदार्थ लाकर शुकतीर्थ में डाला जा रहा है। ओवर फ्लो हुए टैंकरों से चिकना पदार्थ इधर उधर बिखर रहा है। जिससे छोटे वाहन व भैंसें फिसल रहे हैं। यदि कोई बड़ा हादसा हुआ तो वह प्रशासन से इसका जवाब लेंगे। हंगामा करने वालों में रामकुमार शर्मा, राहुल राठी, गोल्डी, संजय, टिंकल, सुक्का, टीटू, विनेश, शुभम, अमित, कालूराम, यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने गोकशी करते दो दबोचे, दो फरार
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। पुलिस ने मकान में छापेमारी कर गोकशी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांस व उपकरण तथा तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। छापे के दौरान दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना ककरौली पुलिस ने गांव ककरौली में मकान में हो रही गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर दो आरोपियों शहजाद उर्फ कालू व राशिद को दबोच लिया। दो आरोपी मुन्ना व फरमान फरार हो गए। मौके से पुलिस ने डेढ़ क्विंटल मांस, छुरी, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गट्टा, बांट, तराजू व एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी शहजाद व राशिद को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें