फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज व प्राइवेट बसों का टोटा, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा
विज्ञापन

खतौली। दिल्ली में धर्मसभा को लेकर रविवार को रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा रहा। यात्री बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे और इधर उधर भटकते रहे। बसों के नहीं मिलने से रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

पूर्व में प्रस्तावित दिल्ली में रविवार को होने वाली धर्मसभा में लोगों के जाने के लिए शनिवार की शाम को ही अधिकांश रोडवेज और प्राइवेट बसों को बुक कर ली गई थी। रविवार की सुबह इन बसों में बैठकर लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। नतीजतन रोडवेज और प्राइवेट बसों का टोटा रहा। खतौली से मीरापुर और खतौली से जानसठ, दिल्ली और देहरादून मार्ग पर कम बसें ही चली। बसों का टोटा होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बसों के इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड और जानसठ तिराहे पर यात्री इधर उधर भटकते रहे। कम बसों की वजह से यात्रियों को छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। बसों की कमी की वजह से ट्रेनों में सफर किया। रविवार को रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें