फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव जलाने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

खतौली। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शाम के समय मौसम में ठिठुरन से राहगीर तथा असहाय लोग परेशान हैं। इसके बावजूद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ाके की ठंड में प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य मार्ग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था होती थी। सर्दी से राहगीर तथा रिकशा चालक परेशान हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री भी परेशान दिखाई पड़े। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि अलाव जलाए जाने के लिए शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद ने बताया कि बोर्ड बैठक में अलाव जलाने का प्रस्ताव पास कर नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें