फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
वन वे ट्रैफिक व्यवस्था से हुआ हादसा
विज्ञापन

रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-58 पर गांव मलीरा के पास हुए भीषण हादसे की वजह हाईवे अथॉरिटी द्वारा की गई वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को माना जा रहा है। अथॉरिटी द्वारा टूटी सड़क बनाने के लिए हाईवे की एक साइड को बंद कर पूरा ट्रैफिक एक ही साइड से निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा में हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। दरअसल, स्टेट हाईवे-58 पर एक साइड की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते हाईवे अथॉरिटी द्वारा मलीरा के पास हाईवे की एक साइड को बंद कर अवरोधक लगा दिए गए थे। इसके बाद दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही साइड पर डायवर्ट कर दिया गया था। जहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक साइड से ही चल रहे वाहनों के बीच बाइक चला रहे भूरा पुत्र सलीम ने अपने आगे चल रही एक रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक से बाइक में साइड लग गई। आसपास के लोगों ने हादसे को देख पुलिस के सहयोग से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें