फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के विरोध में 1 दिसंबर को मेरठ में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ की आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी ने मंगलवार को सरधना पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए इरशाद के पिता दिलशाद से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

दिलशाद के पिता ने बताया कि उसके बेटे के विरुद्ध कहीं कोई आपराधिक मामला पंजीकृत नहीं है। फिर भी सरधना पुलिस द्वारा उनके बेटे इरशाद को एनकाउंटर में मार दिया गया। इरशाद तो गाड़ी पर रहता था। वह वहां किस प्रकार पहुंचा, ये उन्हें नहीं मालूम है। इस पर अनस चौधरी ने ग्रामीणों के कहा कि इस मुठभेड़ में सरधना पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। इसके लिए एक दिसंबर को मेरठ के कमिश्नरी पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक इस मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने एवं पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर इंतजार अलवी, अरमान अली, परवेज अली, टीपू सुल्तान, अंकुर जाटव, प्रवेज आलम, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद जाकिर खान, मंसूर अली, दिलशाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें