फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप मेरठ प्रांत का अभ्यास वर्ग का कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कटिबद्ध : सुदर्शन
विज्ञापन

खतौली। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा मेरठ प्रांत में 10 हजार से अधिक गांव हैं। हमें समितियों को मजबूत करना है। विहिप अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

जैननगर के केके पब्लिक स्कूल में आयोजित अभ्यास वर्ग में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि हमें प्रत्येक गांव और नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की समितियों का गठन करना है। इस कार्य के लिए विस्तारक के रूप में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। तीन सत्रों में चले इस वर्ग में सत्संग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साप्ताहिक मिलन संगठन की जान है। प्रत्येक पदाधिकारी का साप्ताहिक सत्संग में जाना आवश्यक है। इसके लिए एक घंटे का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विहिप कृतसंकल्प हैं। इसके लिए अक्तूबर माह में देशभर के राज्यपालों को ज्ञापन दिए जाएंगे। माह नवंबर में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में बड़ी बड़ी जनसभाएं कर सांसदों को मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने के लिए सहयोग की अपील की जाएगी तथा गीता जयंती पर प्रत्येक क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान कराए जायेंगे। यदि शीतकालीन सत्र में मंदिर निर्माण पर संसद में कोई चर्चा नहीं होती तो फरवरी में कुंभ के मेले में संत समाज धर्म संसद में बड़े आंदोलन की भी घोषणा कर सकता है। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख अरविंद, बजरंगदल प्रांत संयोजक बलराज डूंगर, मेरठ विभाग के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, गोपाल शर्मा, विकास त्यागी, उमानंदन, गौरव भटनागर, निवेश, अंकुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, आतिश, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, मास्टर जयपाल, ठाकुर प्रसाद, दिनेश वाल्मीकि, जयवंश शर्मा, आशु, अमरेश कौशिक, अनिकेत आदि का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री डॉक्टर चंद्रमोहन शर्मा, विवेक प्रेमी प्रांत विद्यार्थी प्रमुख व जितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में 22 जिलों से 152 विस्तारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें