मंसूरपुर। नेशनल हाईवे नावला कट के पास एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। खतौली निवासी सुशील कुमार पुत्र इश्वरचंद्र सोमवार को अपनी टीवीएस स्कूटी से मुजफ्फरनगर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर नावला कट के पास स्कूटी में अचानक आग लग गई। सुशील ने स्कूटी को खड़ी कर मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। पास में होटल पर काम कर रहे मजदूरों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक स्कूटी भयंकर आग पकड़ चुकी थी। स्कूटी आग में पूरी तरह से जल गई।