फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वृद्धा आश्रम पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने शुक्रवार रात अचानक वृद्धा आश्रम की जांच पड़ताल करने को छापा मारा। निरीक्षण के दौरान आश्रम में कई खामियां मिली। इसके अलावा भी उपाध्यक्ष ने जनपद में स्थित अन्य वृद्धा आश्रमों में छापेमारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा दयालपुरम कालोनी में स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचीं। आयोग की उपाध्यक्ष को देखकर आश्रम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने रात में ही आश्रम की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में वृद्धा आश्रम में टॉयलेट की कमी मिली तथा कमरों की खुली छतों को देखकर नाराजगी जताई। इसके अलावा भी आश्रम में कई खामियां मिली। जिसको लेकर उपाध्यक्ष ने आश्रम की अध्यक्ष रेखा सिंह को जमकर हड़काया। उपाध्यक्ष सुषमा ने रात में करीब आधा घंटे तक आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में रहने वाले वृद्ध महिलाओं और पुरुर्षों से समय पर भोजन मिलने की जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने वृद्धा महिलाओं और पुरूर्षों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें