फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमामबाड़ा की सफाई न होने से शिया समुदाय में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। इमामबाड़ा प्रकरण को लेकर कुरैशी समाज और शिया समुदाय के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। मजलिस शुरू होने से पहले इमामबाड़ा की सफाई व पुताई नहीं होने को लेकर शिया समुदाय में रोष व्याप्त है। शिया समुदाय ने इंस्पेक्टर से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक में शिया समाज का इमामबाड़ा स्थित है। जिसमें पिछले कई वर्षो से मजलिस होती चली आ रही है। बता दें कि इमामबाड़ा को लेकर कुरैशी समाज के कुछ लोगों ने इमामबाड़ा की भूमि को अपना बताते हुए उसका बैनामा करने के लिए तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए थे। जिसका पता लगने पर शिया समुदाय के लोगों में रोष फैल गया था। शुक्रवार को अब्बास अली खां के नेतृत्व में शिया समुदाय के लोग एकत्र होकर इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर से मिले। इन लोगों ने 11 सितंबर को मजलिस शुुरु होने से पहले इमामबाड़ा की सफाई आदि कराने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र देकर इमामबाड़ा की सफाई कराने की मांग की थी। एसडीएम द्वारा 5 सितंबर को इमामबाड़ा की सफाई कराने के निर्देश पुलिस को दिए थे। इमामबाड़ा प्रकरण व 11 सितंबर से मजलिस शुरु होने को लेकर भोपा सीओ राममोहन मिश्रा व इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने कस्बे के मोहल्ला चौक में स्थित इमामबाड़ा का निरीक्षण किया। इमामबाड़ा की सफाई कराने की मांग करने वालों में दानिश अली खां, हसन अली, अनवर रजा जैदी, हिलाल मेहंदी, एजाज, असगर जैदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें