खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से श्रावणी पर्व के अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि दौराला चेयरमैन पति पंडित नवीन शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को उच्च संस्कारित शिक्षा दिलाए जाने तथा समाज की एकता पर बल देने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। समारोह में 67 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करने वाले मुदित शंकर शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। डॉ. कपिल देव दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश मुदगल, सुभाषचंद शर्मा, संजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, कृष्ण कुमार, दिनेश शर्मा, सभासद विकास कौशिक, बबलू शर्मा, शिवराज शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, पवन शर्मा, सुबोध शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक तिवारी, संजय भार्गव, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
वृद्धा आश्रम में फल वितरित किए
खतौली। नारी कल्याण समिति की ओर से दयालपुरम स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष रीता गुप्ता, गौरी अग्रवाल, लता माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।