फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही सर्व समाज की पार्टी-हरेंद्र मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ही सर्वसमाज की पार्टी : हरेंद्र मलिक
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव बेगराजपुर में कांग्रेस सेवादल की बैठक में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस सर्वसमाज की पार्टी है। कार्यकर्ता इस संदेश को जन जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बेगराजपुर पंचायत घर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संगठन राष्ट्रीय सेवा दल की बैठक में सर्वप्रथम कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा दल के संस्थापक एनएसए सुब्बाराव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस सर्वसमाज की पार्टी है। कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी की नीतियों तथा राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएं। सेवादल के खतौली ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सेवादल की जनपद में हर माह बैठक होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव सलमान सईद, राकेश कुमार, यशपाल, शादाब, शुभम, महेंद्र, युसुफ, बालकिशन शर्मा, फिरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता सतीश शर्मा तथा संचालन शमीम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें