भाकियू कार्यकर्ताओं ने अटल को श्रद्धांजलि दी
मंसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाकियू नेता चौधरी चंद्रपाल फौजी ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी एक देशभक्त नेता थे। इस मौके पर नवीन कुमार, अनुज पहलवान, चौधरी नरेंद्र सिंह, गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह, उदेश पाल, अंकित कुमार, अर्जुन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, राखी पब्लिक स्कूल सोहजनी तगांन के स्कूली बच्चों तथा अध्यापकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
ईद व रक्षाबंधन के त्योहार को प्रेम से मनाएं
जानसठ। कोतवाली परिसर में ईद व रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली खबरों से बचने का आह्वान कर त्योहार को प्रेम पूर्वक मनाने की अपील की। शनिवार को कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग आपस में त्योहारों को भाईचारे व सौहार्दपूर्ण मनाएं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, जेई नरेश कुमार, ब्रजेश रस्तोगी, प्रधान जाकिर राणा, संजीव उर्फ बांटो, रतन सिंह, खलील गुर्जर, विनोद पाल, सुनील कश्यप, विवेक उपाध्याय, बिट्टू ठाकुर, सतीश खटीक, प्रधान मांगेराम, राजीव गुप्ता, महेश चंद शर्मा, संजय राठी, सतीश भड़ाना, विपिन चौधरी, प्रवीण कुमार, रविंद्र चौधरी, हारुन खान, अमरजीत सैनी आदि मौजूद रहे।