शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रमेश सैनी ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह, बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल, खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नीरज बालियान ने ध्वजारोहण किया।
आर्य इंटर कॉलेज में प्रबंध निदेशक डॉक्टर सत्यवीर आर्य, एक्सपर्ट एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज में भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी यूपी प्रभारी रामकुमार सहरावत, जूनियर हाईस्कूल गोकलपुर व चाणक्य एकेडमी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने ध्वजारोहण किया। द स्काईलैंड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राहुल गोयल, डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य करण सिंह, कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, ग्रोविल पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष सुभाषचंद जैन, आरडी आर्य पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रणवीर सिंह आर्य और कोहिनूर पब्लिक स्कूल में समाजसेवी उमेश मित्तल ने ध्वजारोहण किया। उधर, मीरापुर में सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनीष संगल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य रेणु बेदी ने टापर छात्रा श्वेता को पुरस्कृत व सेवानिवृत्त लिपिक राकेश वर्मा को सम्मानित किया गया। बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। पुरातन छात्र जुनैद को गायन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील गोयल व अंजू रानी आदि मौजूद रहे। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल में निदेशक सुशील शर्मा व प्रधानाचार्य रेखा त्यागी ने ध्वजारोहण किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में निदेशक बीपी सिंह व प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मनीष संगल व प्रधानाचार्य सीमा संगल ने ध्वजारोहण किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार व प्रधानाचार्य शैली गांधी ने ध्वजारोहण किया। नन्हीं दुनिया जूनियर हाई स्कूल में निदेशक वासुदेव शर्मा व प्रधानाचार्य प्रमिला शर्मा ने ध्वजारोहण किया। एमडी पब्लिक स्कूल में ओपी चौहान, दशमेश स्कूल रामराज में डायरेक्टर सिम्मी सहोता, थाने व मदरसा इस्लामिया जामिया में एसएसआई जितेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। मदरसा कासिमुल उलूम में आफताब मेवाती व कारी सुलेमान, खेड़ी सराय के मदरसा तालिमुल कुरान में अमजद खान, पशु चिकित्सालय में डॉ समीर बिंदल ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत में चैयरमैन तंजीला बेगम व ईओ अनूप राय ने और बिजलीघर पर जेई विनीत सैनी ने ध्वजारोहण किया। नगर में भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। निजामपुर वन ब्लाक में ध्वजारोहण मनोज बलोदी ने किया। मजाहिदपुर में मदन गिरी, महमूदपुर वन ब्लाक में जयप्रकाश ने तथा रेंज कार्यालय में दीपक चौधरी व मोहन बहुखंडी ने ध्वजारोहण किया।
छपार के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज बालियान ने ध्वजारोहण कर छात्रों को स्वतंत्र भारत को स्वर्णिम भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। सहकारी समिति, बैंक, सेलेस्टियल पब्लिक स्कूल, जय भारत पब्लिक स्कूल बरला, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा व डॉक्टर जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज खुड्डा में भी ध्वजारोहण किया गया गया।
भोपा के स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठी, सुरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कालेज में अध्यक्ष धर्मपाल सिंह राठी व प्रधानाचार्य राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो में प्रधान शमीम आरा, इजहार अहमद व रविंद्र नागर, एसएमपी में देवेंद्र राठी, धीराहेड़ी में प्रधान सुक्रमपाल, ऋषिराज व कपिल कुमार, बेलड़ा में प्रधान संसार सिंह, रहकड़ा में प्रधान बबीता व संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। निरगाजनी में विजयपाल, न्यू वेल्किन स्कूल जट मुझेड़ा में अध्यक्ष विनय प्रधान व केके आंनद, यूसुफपुर में प्रधान वरूण चौधरी, सिकन्दरपुर में प्रधान मैनपाल सिंह, नंगला बुजुर्ग में जान मौहम्मद, सीकरी में इरफान उर्फ अप्पी, वजीराबाद में प्रधान अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। किसान सहकारी समिति भोपा पर सभापति ओमपाल सिंह व सचिव विरेंद्र कुमार, साधन सहकारी समिति सीकरी पर सभापति राजीव व सचिव ओमप्रकाश, सीएचसी मोरना व भोपा पर डॉक्टर अर्जुन कुमार व आजादवीर, पशु चिकित्सालय पर डॉक्टर धीरेंद्र कुमार, थाना भोपा पर सीओ राममोहन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। गांव अथाई, जौली, रूड़कली, नन्हेड़ा व किशनपुर के स्कूल-मदरसों में भी ध्वजारोहण किया गया।