फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी आभेराम की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। सिसौली में आजाद हिंद फौज के सिपाही आभेराम की प्रतिमा का अनावरण भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने किया। इस दौरान उनकी पत्नी धर्मकौर का भी अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

नेताजी सुभाषचंद बोस की आजाद हिंद फौज में स्वाधीनता की लड़ाई लड़ने वाले सिसौली के चौधरी आभेराम की प्रतिमा के अनावरण समारोह में स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से आजादी मिली। भारत की आजादी में आभेराम का योगदान अमूल्य है। युवा पीढ़ी उनके जीवन से देश भक्ति की प्रेरणा ले। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी आभेराम राष्ट्र का गौरव है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा हमें आजादी वीर सपूतों के संघर्ष से मिली है। देश के प्रति हमारे भी उत्तरदायित्व हैं, जल और विद्युत का दुरुपयोग रोकना होगा। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आजादी के आंदोलन के शहीदों और वीर सैनिकों का बलिदान अमर है। डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता जयपाल सिंह ने बताया कि आभेराम में देश भक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि जिस भूमि पर स्वाधीनता के सिपाहियों का सम्मान होता है, वह पूजनीय है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, नगर पंचायत अध्यक्षा पति यशपाल बंजी, रोहित बालियान, योगेश बालियान, राजीव कुमार, पूर्व प्रधान सोमपाल बालियान, ओंकार सिंह, मास्टर ओमपाल सिंह, सुनील बंजी, डॉ बाबूराम मलिक, सुरेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

स्मृति में खुलेगा होम्योपैथिक अस्पताल
सिसौली। स्वतंत्रता सेनानी आभेराम की स्मृति में कस्बे में होम्योपैथिक अस्पताल खोला जाएगा। डीएम ने इस प्रस्ताव पर अनुमति दे दी है। आजाद हिंद फौज में रहते समय स्वाधीनता के सिपाही को अंग्रेजों ने सिंगापुर जेल में डाल दिया था। देश आजाद होने पर उन्हें रिहाई मिली थी। वह डीएवी इंटर कॉलेज में पीटीआई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें