फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मजबूत आधार से निखरेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के मजबूत आधार से निखरेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और रचनात्मक रुचि जागृत करने के लिए शिक्षक विशेष प्रयास करें। शिक्षा का मजबूत आधार ही व्यक्तित्व का निर्माण करता है।
सदर ब्लॉक के गांव बिलासपुर स्थित बीआरसी पर शैक्षिक मेले एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए बीएसए ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ रचनात्मक कार्यों और वैज्ञानिकता के लिए प्रेरित करें। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रति शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा महत्वपूर्ण है। बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। क्विज, दौड़, निबंध सहित अनेक प्रतियोगिता खेली गई। बीईओ सदर योगेश कुमार शर्मा ने अल्पसंख्यक गांव में बच्चों के अधिक नामांकन पर कार्य रचना प्रस्तुत की। समाजसेविका बीना शर्मा ने बालिकाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी। शेरपुर, बझेडी, निराना, बागोवाली, सूजडू आदि अल्पसंख्यक गांव के बच्चों ने प्रतिभाग किया। नींबू चम्मच दौड़ में महक व सोफिया प्रथम, बौरा दौड़ में रिहान तथा सुहेल प्रथम रहे। क्विज प्रतियोगिता में शेरपुर और बागोवाली की टीमें जीतीं। पेंटिंग में रुकसार तथा शाजिया प्रथम चुनीं गई। निबंध में आयशा और वंशिका ने बाजी मारी। संचालन मुकेश वर्मा एवं सोनिया गुलाटी ने किया। जेबा तब्बसुम, साधना वर्मा, संजीव बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीफार्मा और एमफार्मा के सफल विद्यार्थी सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ फॉर्मेसी एवं वोकेशनल स्टडीज में बीफार्मा, एम फार्मा के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बीफार्म में सारा रहमान प्रथम, प्राजंल द्वितीय, दीपक तृतीय रहे। तृतीय वर्ष की परीक्षा में तनिषा, ताराक्षी, आदित्य गर्ग, द्वितीय वर्ष में प्रतीक उतरेजा, ऋषभ छाबड़ा, आयुषी और भारती चौहान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रथम वर्ष महिमा, यमन, उज्जवल और विशू पाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। एमफार्मा में वैष्णो प्रथम रही। जबकि बुशरा परवीन, अक्षय कुमार ने द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। द्वितीय वर्ष में आरती गर्ग, गौरव, अंशिका अग्रवाल पहले तीन स्थानों पर रही। श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ क्षितिज अग्रवाल, विमल भारती, सौरव घोष, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें