फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की सुरक्षा में शास्त्र की चर्चा जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र की सुरक्षा में शास्त्र की चर्चा जरूरी
विज्ञापन

खतौली। आर्य समाज जीटी रोड के वार्षिकोत्सव में राष्ट्रवादी बनने का आह्वान किया गया। विदूुषी डॉ आयुषी राणा ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए शास्त्र की चर्चा अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

यज्ञ के उपरांत सम्मेलन में डॉ आयुषी राणा ने कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण जी प्रतिदिन यज्ञ किया करते थे। देश की रक्षा के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। संकट के समय सबको सैनिक बनना चाहिए। मुख्य अतिथि हिंद केसरी सुभाष पहलवान ने कहा कि पाखंड मानव को कमजोर कर देता है। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधडक ने भजन प्रस्तुत किए। यज्ञ में ठाकुर रामकुमार पुंडीर, दयानंद आर्य, सुरेंद्र सिंह सपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञ ब्रहमा धनकुमार शास्त्री, स्वामी यज्ञमुनि ने संपन्न कराया। अध्यक्षता राजपाल आर्य तथा संचालन जसवीर राणा ने किया। कार्यक्रम में प्रधान धनेंद्र तोमर, धर्मेंद्र तोमर, स्वामी सत्यवेश, देवी सिंह, ठाकुर राजपाल आर्य, संजय अहलावत, नरेंद्र आर्य, रमेश भाटी, हरपाल आर्य, इंद्रजीत सिंह, अरविंद बालियान, अजित अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें