फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के हितों की करेंगे रक्षा: श्याम बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। संगठन हमेशा पीड़ित व्यापारी के साथ खड़ा है। सस्ते कपड़े से जीएसटी हटाने को लेकर संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित बैंक्वट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा ने कहा कि उनके संगठन ने हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा की है। व्यापारियों के हकों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। संगठन व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है। सस्ते कपड़े से जीएसटी हटाने को लेकर संघर्ष चल रहा है। संचालन महामंत्री श्याम सिंह सैनी और नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा ने किया। इससे पूर्व, श्याम बिहारी मिश्रा का प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार नरुला, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनील तायल, सुलक्खन सिंह, संजय मित्तल, अनिल जैन, देवेंद्र गर्ग, चेतन स्वरूप, विजय बाठला, सलीम हैदर जैदी, सुनील शर्मा, रमेश खुराना, प्रमोद त्यागी, बिजेंद्र धीमान, राकेश गर्ग, अलका शर्मा, सुनीता शर्मा, संगीता, दिनेश बंसल, पवन तायल, सुशील, देवेंद्र अरोरा, यश कपूर, विक्की चावला, मदन छाबडा, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें