फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 13 Mar 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक-बालिका वर्ग में कुश्ती के लिए ट्रॉयल कराया गया, जिसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। चयन के लिए पहलवानों ने मैट पर खूब जोरआजमाइश की, जिसमें एक-दूसरे को पटखनी देकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के निर्देश पर सोमवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोट्र्स स्टेडियम में कुश्ती का ट्रॉयल कराया गया। जिला              स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में यह ट्रॉयल कराया गया। जिसमें दर्जनों पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अनेक किलोभार में पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई। उसके बाद चयन प्रक्रिया शुरु हुई। एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पहलवानों ने खूब दमखम दिखाए। कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह के निर्देशन में चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में 28 बालक एवं बालिका पहलवानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें