फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवैल पार्टी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। श्रीराम पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 द्वारा कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन रामरिक्षपाल एवं प्रवीण कुमार चंद्रवंशी ने किया। पार्टी में मिस्टर फेयरवेल शानू तथा मिस फेयरवेल अंशिका शर्मा को चुना गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैटवॉक, बैलून गेम, नृत्य बम चिकिबम, स्प्लि गेम कराए गए। कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं को प्रबंधक नवीन चंद्रवंशी और प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


छात्राओं ने योग के लाभ बताए
खतौली। गांव गंगधाड़ी के विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से गांव सरधन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं ने ग्रामीणों को योग और प्राणायाम के लाभ के विषय में बताया। कहा कि स्वस्थ शरीर से ही जीवन के लक्ष्यों को पाया जा सकता है। योग द्वारा जटिल रोगों का इलाज संभव है। योगाभ्यास करने वालों के आसपास रोग फटकते तक नहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी साधना सोम भी मौजूद रहे। श्रद्धा सैनी, स्वाति सैनी, छवि, छवि चौधरी, शैली, रीना, आस्था, आयुषि, शिवानी, प्रिया, सबा, देव्यानी, अवनि, पूजा, आंचल, साक्षी, सोनम आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें