फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से शिकायत होने पर कब्जामुक्त कराई गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन

मोरना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने के बाद प्रशासन ने गोशाला को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। प्रशासन की टीम ने गौशाला में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप कार और कृषि यंत्रों सहित अन्य सामान को भी जब्त कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने साधु को सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया। वहीं, तहसीलदार जानसठ ने गोशाला की बराबर में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर फसल उगाने पर वनकर्मियों को फटकार लगाई और फसल को खुर्द-बुर्द कर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रताल के दक्षिण पूर्व में स्थित भगवान विष्णुलोक गोशाला और आश्रम के प्रबंधक योगी सुरेशानंद महाराज ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उन्होंने यह गोशाला और आश्रम स्थापित किया था। जिसमें चंद्रपाल नामक व्यक्ति ट्रस्टी था। असामाजिक कृत्य किए जाने पर उसे कमेटी ने ट्रस्ट से बाहर कर दिया था। उसके बाद चंद्रपाल के भाई नरेश ने विकास भवन में कर्मचारी होने का रौब-गालिब कर गोशाला आश्रम पर जबरदस्ती आधिपत्य स्थापित कर लिया, जिसकी शिकायत सुरेशानंद महाराज पिछले दो वर्षों से लगातार शासन से करते चले आ रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर योगी सुरेशानंद ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में गुहार लगाई। सीएम ने प्रशासन को गोशाला मुक्त कराने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे। बुधवार दोपहर जानसठ तहसीलदार मनोज कुमार अपने साथ कानूनगो पहल सिंह, लेखपाल श्यामलाल, महेंद्र सिंह, जगदीश, चतरपाल सिंह, वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गोशाला में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली, जीप कार, कृषि यंत्रों सहित अन्य सामान को जब्त कर गोशाला को मुक्त कराया और योगी सुरेशानंद महाराज को सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने गोशाला में तैनात कर्मचारियों को भगाकर गोशाला को योगी सुरेशानंद महाराज को सौंप दिया। गोशाला मेें 26 गाय और बछड़े बीमार हालत में मिले हैं, जिसमें एक बछड़े की गंभीर हालत को देखकर तहसीलदार ने वहां उपस्थित कर्मचारियों को लताड़ा। तहसीलदार ने सैकड़ों बीघा वन भूमि में अवैध रूप से उगाई जा रही फसल को खुर्द-बुर्द कर वृक्षारोपण करने के वनकर्मियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें