फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत दरें बढ़ाने पर रालोद का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत दरें बढ़ाने के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शहर के लक्ष्मण विहार में स्थित विद्युत विभाग के एक्सईएन के ऑफिस पर धरना देकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लक्ष्मण विहार स्थित विद्युत वितरण मंडल के ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने विद्युत दरें एकदम बढ़ा दी है। बढ़ाई गई दरों का राष्ट्रीय लोकदल विरोध करती है, वहीं मांग भी करती है कि यदि प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई दरों को वापस न लिया तो राष्ट्रीय लोकदल उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी। रालोद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने उनकी बात सुनी। तत्पश्चात लोकदल के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पूर्वमंत्री धर्मवीर बालियान, अशोक बालियान, कृष्णपाल राठी, सतीश ठेकेदार, रंधावा मलिक, उदयवीर सिंह, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र राठी, हर्ष राठी, संजीव पचेंडा, नरेंद्र कुमार राठी, पूर्वमंत्री चौधरी योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, देवेंदर राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें