फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सीओ सदर योगेंद्र सिंह और तहसीलदार सदर ने नगर पंचायत में चुनाव में लड़ रहे अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि आज से नगर में मुख्य मार्गों पर लगाए गए बैनर और पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में अफसरों से कहा कि बिना अनुमति के सभा करने अथवा जुलूस निकालने वाले उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वोटरों को चुनाव में प्रलोभन देने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होगी। चाय, खाना अथवा किसी भी प्रकार के खर्चे की शिकायत पर संबंधित प्रत्याशी के छापा मारकर खर्च का आंकलन करने के बाद उनके खर्चे में शामिल किया जाएगा। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक शराब बांटता मिला, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चरथावल थाने की सीमा एवं गांवों के गोपनीय रास्तों से शराब की तस्करी करने वालों के लिए पुलिस ने फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। किसी भी दशा में चुनाव में धांधली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि चिह्नित कर चुनाव वाले रोज झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों को लाल कार्ड जारी किए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधक मनीष गर्ग, आरूप कुच्छल, विपुल कुमार, नौशाद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें