फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या को जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

बिजली की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन करते हुए मोरना और शुक्रताल मार्ग पर जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता का घेराव कर शुक्रताल में हो रही विद्युत कटौती और अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। एसडीओ को बंधक भी बनाया।
शुक्रताल में अघोषित विद्युत कटौती, विद्युत बिलों में भारी अनियमितता, एसडीओ को कार्यालय मोरना में स्थापित करने, भोपा, भोकरहेड़ी, शुक्रताल उपकेंद्र पर जेई की नियमित तैनाती, शुक्रताल बिजलीघर को भोकरहेड़ी 132 केवी से जोड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी उर्फ मिंटू एवं ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रताल स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शुक्रताल मोरना मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे शुक्रताल जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीओ कालीचरण को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। भाकियू नेताओं ने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश चंद शुक्ला ने बीस घंटे विद्युत आपूर्ति का आश्वासन देकर क्षेत्र में विद्युत मीटर लगवाए थे। अब क्षेत्र को केवल दस घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। विद्युत बिलों में भारी अनियमितता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कालीचरण ने कहा कि मीटर लगाने का काम उनके आने से पहले हुआ था। विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। मीटर संबंधित समस्याओं एवं मोरना में कार्यालय की स्थापना के लिए वह आला अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान नीरज रायल, धर्मेंद्र शर्मा, कल्लू ठाकुर, सरदार पलविंद्र, सरदार अमीर सिंह, मुजीबुर्रहमान, सतवीर सिंह, हवा सिंह, जयविंद्र सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें