बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील मुख्यालय पर निकाय बुढ़ाना, शाहपुर और सिसौली के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच हुई। जांच में तीनों नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के सभी पर्चे सही पाए गए। बुढ़ाना के वार्ड छह से गौरव जैन ने अपना नामांकन किया था। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि वार्ड छह महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड पर गौरव जैन द्वारा किया गया नामांकन रिजर्व सीट होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इनके अलावा तीनों निकायों में कोई पर्चा निरस्त नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी 10 नवंबर और चुनाव चिह्न आवंटन का 11 नवंबर को होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैनर और पोस्टर सरकारी संपत्ति पर नही लगेंगे। बैनर, पोस्टर और झंडे दुकान एवं मकानों पर लगाने के लिए प्रत्याशियों को उनकी सहमति लेनी पडे़गी।