फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवनों का किराया न मिलने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भवनों का किराया नहीं मिलने से रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें दो साल से भवनों का किराया नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते परेशानियां खड़ी हो गई हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है।
गांवों और शहरों के बीच आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर बच्चों को कुपोषण के साथ अनेक बीमारियों से बचाने, शिक्षावान बनाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में अधिकांश केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवंबर 2015 से उन्हें भवनों का किराया नहीं दिया जा रहा है। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यकत्रियों ने कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कविता, असमा, शबाना, अमरीन, सुनीता, रीता, वंदना, अनीता, ममता, विक्की, मुमताज, रानी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट युवा महासभा ने सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। जाट युवा महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ट्रैफिक विभाग में एंटी पाल्यूशन मास्क वितरित किए। साथ ही टीएसआई को भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपक बालियान, चौधरी अमित बालियान, चौधरी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें