धू-धू कर जल उठी मारुति वैन
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
ककरौली निवासी असलम और राशिद मारुति वैन से गांव बेहड़ा सादात स्थित पंप से पेट्रोल डलवाकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही ये दोनों ककरौली थाने के सामने पहुंचे, तो अचानक वैन में आग लग गई। वैन में आग लगते ही असलम और राशिद वैन से कूद गए। देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटों से आसपास के पेड़ों तक में आग लग गई। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। असलम ने बताया कि वैन में तेल टपकने से अचानक आग लगी, जिसके कारण वैन पूरी तरह से जल चुकी है।