शिविर में 177 लोगों ने रक्तदान किया
खतौली(मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कॉलेज के बैनरतले शनिवार को सुरेंद्र कुमार जैन की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। दीप प्रज्वलन विधायक विक्रम सैनी ने किया।
इस मौके पर एजूकेशन एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र कुमार जैन, आरपी शर्मा राजकुमार व कुंज बिहारी अग्रवाल ने सुरेंद्र कुमार जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संयोजक डा. अमित कुमार जैन रहे। शिविर में डा. सौराज सिंह, जितेंद्र कुमार, शमशेर सिंह समेत रक्त कोष जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा 177 रक्तदाताओं से रक्तदान कराया गया। विद्यालय प्रबंधक राजीव कुमार जैन ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुकेश एडवोकेट ने रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। आरपी शर्मा ने सुरेंद्र जैन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्राचार्य अरविंद राणा, सुभाषचंद जैन, राजू अहलावत, रविंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, रतनलाल जैन, मनोज जैन, शशांक जैन, शिवकुमार यादव, संजय जैन, नमन जैन, रजनीश जैन, नरेंद्र गहलौत, रिंकू गुप्ता, चंद्र प्रकाश जैन, चुन्नु भाटिया, राहुल जैन, लेफ्टीनेंट सतेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।