ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
खतौली(मुजफ्फरनगर)। गांव कढ़ली में एसडीएम कन्हई सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को सफाई व्यवस्था के लिए गांव में शौचालय बनाने पर बल दिया।
उन्होंने स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए ग्रामीणों से कहा कि गांव को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले जिन ग्रामीणों के यहां शौचालय नहीं बने हैं, ऐसे ग्रामीण तुरंत ग्राम सचिव से संपर्क करके अपने घरों में शौचालयों का निर्माण कराए। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई।