फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों से हम संस्कृति को सुरक्षित रख सकते हैं-ज्योति जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कारों से सुरक्षित रखी जा सकती है संस्कृति
विज्ञापन

खतौली। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर के प्रवचन हाल में दिगंबर जैन महिला महा समिति प्रकोष्ठ द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान व अलंकरण समारोह आयोजित किया। शुभारंभ महा समिति प्रार्थना पाठ से हुआ। इसके उपरांत भगवान महावीर के चित्र का अनावरण व ज्ञान के दीप का प्रज्ज्वलन किया गया।
महिला महा समिति प्रकोष्ठ द्वारा समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहन देने का कार्य लगभग 22 वर्ष से किया जा रहा है। संयम, रचित, वंशिका, सुहानी, अंशिका, ऋषभ, अभिनव, कनिका, रीशु, नितिन, अवी, आंचल, वाणी, श्रुति, पूर्वी आदि बच्चों को प्रतीक चिह्न, मेडल व सद्साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि संस्कृति का मतलब संस्कारों से है। अत: हमें स्वयं को संस्कारित करना है। शिक्षा का उद्देश्य नैतिकता का विकास, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता रामकुमार जैन ने की। डॉ. केसी जैन की प्रेरणाओं का स्मरण किया। सर्वोच्च अंक पाने पर रीशु जैन व सोनाली जैन को विमल जैन रजत पदक से सम्मानित किया। मौके पर रीतु, सीमा, उषा, कौशल, बीना, निर्मला, नमिता, बबीता, रेणु, सुषमा, ललिता, योगेंद्र, अजय, अलका, विनोद, प्रवक्ता नीरज जैन, अनुराग प्रधानाचार्य, डॉ. एमएम नागर, डॉ. कविता नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें