तीन दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू
मोरना। ग्राम मोरना में गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव ने तैयारियों को लेकर बैठक कर मेले में लगने वाली दुकानों का ठेका छोड़ा।
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आयोजित तीन दिवसीय जाहरवीर छड़ियान मेले का आयोजन दो अगस्त को किया जाएगा। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु छड़ी निशान चढ़ाने आते है। इसकी तैयारियों को लेकर मोरना के प्राइमरी पाठशाला नंबर दो में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान गुलशन और ग्राम सचिव उमेश कुमार की मौजूदगी में मेले के ठेके को लेकर मोरना निवासी सतबीर ने 1.11 लाख की बोली लगाई। जिसके चलते मेले का ठेका उसके नाम छूटा। प्रधान के पति शहजाद अंसारी ने बताया कि मेले के आयोजन के एक सप्ताह पूर्व मेला ग्राउंड की साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी। मेले में ग्रामीण संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कृषि विभाग से मेले में प्रदर्शनी लगाने का अनुरोध किया गया है। इस मौके पर गांवों के ग्रामीणों ने मेले के ठेके की बोली में भाग लिया। इस मौके पर राकेश कुमार, टीटूपाल, जाहिद, भागमल, गुलशन, मुरसलीन, कुदरत, सोहनबीर आदि मौजूद रहे।