फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना खरबंदा को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावना खरबंदा को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार में हुई लास्ट नाइट हेयर एंड ब्यूटी प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। गांधी कालोनी निवासी भावना खरबंदा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है। भावना इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुकी है। बेटी की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हरिद्वार के एक होटल में आयोजित लास्ट नाइट हेयर एंड ब्यूटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंपटीशन में दूरदराज के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हेयर लुक, डिजाइन के साथ ब्यूटीशियन पर आधारित प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में करीब 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शहर की गांधी कालोनी निवासी भावना खरबंदा ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भावना की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उसकी मां नेहा खरबंदा और पिता देवेंद्र खरबंदा ने हर्ष व्यक्त किया। भावना खरबंदा की बड़ी बहन इप्शिता खरबंदा ने हाल ही में मिसेज कनाडा का ताज जीता है। भावना इससे पहले भी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें