फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथनॉल एवं सीएनजी प्लांट को 170 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
एथनॉल एवं सीएनजी प्लांट के लिए 170 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

रोहाना। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतिगत योजना के तहत आईपीएल द्वारा एथनॉल इकाई और बायो सीएनजी इकाई लगाने के लिए आईपीएल 170 करोड़ रुपये लगाकर प्रोजेक्ट तैयार करेगी। निरीक्षण को आए आईपीएल के एमडी ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
रोहाना मिल में एथनॉल इकाई एवं भारत सरकार की स्वच्छता अभियान के तहत बायो सीएनजी इकाई स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। आईपीएल के एमडी पीएस गहलोत ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएनजी और एथनॉल प्लांट लगाने के लिए आईपीएल ने 170 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे क्षेत्र में विकास के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एमडी ने रोहाना नहर कोठी पर बन रही पशुशाला के लिए दो लाख रुपये, मिल के श्मशान घाट पर टिन शेड व बेंच लगाने के लिए दो लाख रुपये और करीब छह लाख रुपये की हाई मास्क व ग्राम बहेड़ी, रोहाना कलां के तालाबों के प्रबंधन के लिये स्वीकृति दी। क्षेत्र के किसानों के मांग पर मोबाइल डिस्पेंसरी को मिल परिक्षेत्र में आने वाले गांवों में भेजने के भी निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही उपचार मिल सके। क्षेत्र के किसान बाबा आदेश, पंकज भगत, व्यापारी भूषण धीमान, मेघराज प्रजापति, तरुण निर्माणा, सुभाष त्यागी का कहना है कि दो प्लांट लगने से क्षेत्र में विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस का भेजा जवाब
रोहाना। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आईपीएल की रोहाना शुगर मिल को बिना एनओसी के एथनॉल का निर्माण करने पर नोटिस जारी किया था। मिल ने नोटिस का जवाब भेज दिया है। जवाब में आईपीएल की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली एथनॉल एवं बायो सीएनजी इकाई के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है, ताकि एथनॉल इकाई की स्थापना की जा सके। प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि माइनर से पानी लेने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। पर्यावरण विभाग में की गई प्रक्रिया से पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। विदित है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिल को बिना एनओसी के निर्माण करने पर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें