फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वैश्य सभा की जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए 168 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को प्रक्रिया शुरू हो गई। 41 सदस्यों वाली कार्यकारिणी के लिए 178 लोगोंं ने नामांकन किया। बुधवार को नामांकनों की वापसी व जांच होगी। 19 अगस्त को कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


वैश्य सभा की कार्यकारिणी का गठन दो साल के लिए किया जाता है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को प्रक्रिया को शुरू किया है। प्रक्रिया नगर के गुदड़ी बाजार स्थित कार्यालय पर सुबह के समय शुरू हुई। पूरे दिन वहां पर वैश्य समाज के लोगों का आना जाना लगा रहा। कार्यकारिणी के गठन के लिए 41 सदस्य बनाए जाने हैं। कार्यकारिणी में सदस्य बनने के लिए 168 लोगों ने चुनाव अधिकारी राकेश कंसल व योगेश को अपने नामांकन पत्र सौंपे।

यह प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि 168 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को दोपहर तक नामांकन वापसी का समय दिया गया है। इसके बाद नामांकन की जांच होगी। बाद में सूची जारी की जाएगी। 19 अगस्त को श्री सनातन धर्म सभा भवन में अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अजय सिंघल, जनार्दन स्वरूप, तरुण मित्तल, संजीव गोयल बोबी, सुनील तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें