फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान का चांद दिखा, तरावीह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को रमजान का चांद नजर आ गया। इसी के साथ तरावीह शुरू हो गई। मंगलवार को पहला रोजा होगा। इससे पहले दिन भर रमजान के लिए खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

रमजान का महीना मुस्लिमों के लिए मुकद्दस होता है। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तारी की जाती है। सोमवार को दिन में लोग रमजान के लिए खरीदारी करते रहे। खजला, फैनी, खजूर आदि की खूब खरीदारी की गई। शाम को चांद नजर आने पर सबने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इसके बाद तरावीह शुरू हो गईं। रमजान माह को देखते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। डीएम के निर्देश के बाद पेयजल एवं सफाई को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष अभियान चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें