फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति ने वर्ल्ड रैंकिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी ज्योति बालियान ने तीरंदाजी के दुबई में हुए वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट के कंपाउंड मिक्स्ड मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। शाहपुर के गांव गोयला की रहने वाली ज्योति मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स हॉस्टल कटरा जम्मू कश्मीर में रहकर प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन

तीरंदाजी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में दस से 16 अप्रैल तक हुआ। भारत से 11 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। नेशनल आर्चरी कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने 19 लोग गए थे, जिनमें से 11 खिलाड़ी थे। मुजफ्फरनगर के गांव गोयला निवासी देवेंद्र सिंह एवं मीरा देवी की पुत्री ज्योति बालियान ने कंपाउंड मिक्स्ड राकेश कुमार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। नेशनल कोच ने बताया कि ज्योति नेशनल प्रतियोगिताओं में 18 गोल्ड जीत चुकी है। 2014 में पैरा एशियर गेम्स, 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुकी है। 2018 में जकार्ता में सातवां स्थान हासिल किया था। यूरोप में हुए वर्ल्ड रैकिंग टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें